MP: एक्सप्रेस-वे पर रंगरेलियां करते दिखे BJP नेता, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR
वीडियो में कार सवार भाजपा नेता एक महिला के साथ सड़क पर आपत्तिजनक हालत में हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में कार सवार भाजपा नेता एक महिला के साथ सड़क पर आपत्तिजनक हालत में हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पुलिस ने जब जांच की तो भानपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निकला। आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद से ही भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का मोबाइल स्विच ऑफ है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर, धाकड़ महासभा संघ ने भी आरोपी मनोहर धाकड़ को राष्ट्रीय महामंत्री पद से हटा दिया है।
भानपुरा टीआई आरसी दांगी ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जांच में वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296,285,3(5) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बता दें कि मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। बुधवार से उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है।