सिवनीः तालाब में नहाने गए चार बच्चे डूबे, खोजने निकले परिजनों को तैरते मिले शव

4 बच्चे शाम को घर से खेलने के लिए निकले। खेलते-खेलते मासूम बच्चे गांव के पास बने तालाब पर पहुंच गए। मगर तालाब का पानी उनके सोचने के हिसाब से ज्यादा था। घटना मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के गांव धोसीबर्रा की है। 

Updated: Jul 24, 2023, 06:38 PM IST

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। भरे तालाब में नहाने के लिए पहुंचे बच्चों के कपड़े किनारे पड़े मिले है। परिजनो की सूचना पर पुलिस शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला सिवनी जिले के ग्राम पंचायत धोबीसर्रा का है, जहां 4 बच्चे शाम को घर से खेलने के लिए निकले। खेलते-खेलते मासूम बच्चे गांव के पास बने तालाब पर पहुंच गए और चारों बच्चों ने कपड़े उतार कर तालाब में छलांग लगा दी। सूरज डूबने के बाद जब बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के माता-पिता खेत में परहा गाने गए हुए थे। जब शाम को वापस आए तो बच्चों को ढूंढने ग्राम वासियों के साथ निकले। इसी तलाशी में तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े मिले। जब आसपास देखा तो सब तालाब में दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कुरई पुलिस सहित पूरा प्रशासन पहुंच गया। मृतक बच्चों के शव को 108 वाहन से जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

मृतकों में 5 वर्षीय ऋषभ पिता प्यारेलाल विश्वकर्मा, 6 वर्षीय आरव पिता यशवंत तुमराम, 10 वर्षीय रितिक पिता सुनील चक्रवर्ती, और 8 वर्षीय आयुष पिता सोनू बावने के नाम शामिल हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो रो बूरा हाल है।