MP: मंडलेश्वर जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, परिजनों ने प्रबंधन पर खटारा बस चलाने का लगाया आरोप

बाईक सवार को बचाने के कारण स्कूल बस के चालक ने अपना नियत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई। 

Updated: Jul 12, 2023, 07:35 PM IST

हादसे के वक्त की तस्वीर
हादसे के वक्त की तस्वीर

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई, बस में करीब 12 बच्चे सवार थे, जिसमें 9 बच्चों को हल्की चोटे आईं है। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक हादसा खरगोन के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के पास हुआ है, अशोक मांटेसरी की स्कूल की 14 बच्चों को लेकर उनके घर धरगांव छोड़ने जा रही थी। तभी बस चालक ने अपना नियत्रंण खो दिया और बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में 8 को चोट आई हैं, तथा दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए खरगोन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे को लेकर मंडलेश्वर टीआई गोपाल निगवाल का कहना है कि अशोक मांटेसरी स्कूल की यह बस बच्चो को छोड़ने के लिए धरगांव जा रही थी। तभी बाईक सवार को बचाने के चक्कर में बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 9 बच्चो को चोट आई थी जिनमे से दो गंभीर घायल है, सभी बच्चो को खरगोन भेजा गया है।  

तो वहीं घायल बच्चों के परिजनों ने स्कूल संचालक पर यह आरोप लगाया है कि बस की हालत काफ़ी खराब हो चुकी थी, फिर भी संस्थान बस को ठीक कराने के बजाय उसे सड़क पर दौड़ा रहा था। कई बार कहने पर भी स्कूल प्रशासन ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।