MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, तेलंगाना में दर्ज केस छिपाने का आरोप

भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया।

Updated: Jun 09, 2026, 06:52 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। एक तरफ कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए बेंगलुरु भेज रही है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया। बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर ने ये फैसला लिया है।

दरअसल, भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। पर्यवेक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी कर आज शाम तक जवाब मांगा था। इसके बाद कांग्रस ने जवाब सौंपा। इसके बावजूद नामांकन निरस्त कर दिया गया।

इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कांग्रेस विधायकों के विमान को उड़ने की परमिशन देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि फ्लाइट को देश में उड़ने की अनुमति नहीं है। करीब चार घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान के लिए परमिशन मिली। शाम करीब साढ़े 6 बजे विमान ने बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया।