कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल, 1984 के दंगों के लिए पीसीसी चीफ को बताया जिम्मेदार
सीएम शिवराज की मौजूदगी में नरेंद्र सलूजा ने ली भाजपा की सदस्यता, कांग्रेस बोली- पार्टी ने उन्हें पहले ही निष्कासित कर दिया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच बीजेपी ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी और मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलूजा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नरेंद्र सलूजा का बीजेपी में शामिल होना कमलनाथ और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है और इसका असर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश चरण पर भी पड़ सकता है।
दरअसल,एनएल बीते दिनों 10 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर में पंजाबियों के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी कार्यक्रम के बाद कीर्तन गायक मनरीत सिंह कनपुरिया ने आयोजन समिति को जमकर फटकार लगाई। मानपुरिया का कहना था कि सिख विरोधी दंगों के पीछे कमलनाथ का हाथ था और इसलिए उन्हें पंजाबियों के कार्यक्रम में बुलाना गलत है।