सिवनी में NIA का छापा, दो संदिग्ध हिरासत में 

पूरी कार्रवाई टेरर फंडिग के तहत हुई है, टीम को संदिग्धों के घरों से दो हार्ड डिस्क, आपत्तिजनक साहित्य जब्त की है।

Publish: Mar 12, 2023, 08:31 AM IST

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में दिल्ली से आई NIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चार स्थानों पर दबिश देकर तीन संदिग्धों से पूछताछ की है। 

जानकारी के अनुसार पूरा मामला टेरर फंडिंग का है। मध्य प्रदेश पुलिस और दिल्ली NIA की टीम सिवनी पहुंची और भगत सिंह वार्ड और शहीद वार्ड में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि अकरम खान, शोएब खान, अब्दुल अजीज के घर की तलाशी ली गई है। पुलिस के मुताबिक दो घरों से हार्ड डिस्क, आपत्तिजनक साहित्य और एल्क्ट्रोनिक डिवाइस जब्त की गई है। 

एसपी राम जी श्रीवास्तव के मुताबिक तीन संदिग्ध को एनआईए की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है।  उन्होंने आगे बताया की 2021 में दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच के तहत एनआईए ने कार्रवाई की है।

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए)  ने आतंकियों और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ़ अभियान तेज करते हुए उत्तरी राज्यों में संगठित गिरोह के सदस्यों की हरियाणा और दिल्ली में पांच संपत्तियां कुर्क की थी। टीम ने 5 राज्यों में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, और दबिश देकर 27 गैंगगेस्टर को गिरफ्तार किया था। साथ ही कई गोला बारूद भी जब्त किए थे।