हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 8 बच्चों की हुई मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बस हादसे में 8 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही 22 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए है। इनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Updated: Apr 11, 2024, 04:24 PM IST

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें 8 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही 22 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए है। इनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। यहां आज सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद इन सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालाकि 1 बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया था। लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड दिया।

और पढ़ें:RGPV घोटाले में मुख्य आरोपी तत्कालीन कुलपति गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ने प्रो सुनील को रायपुर से पकड़ा

पुलिस के मुताबिक यह हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है। हादसे का शिकार होने वाली बस जी एल पब्लिक स्कूल की है। इस स्कूल में ईद होने के बावजूद भी छुट्टी नही थी। हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है। 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि बस चालक नशे की हालत में था। कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बस चालक शराब के नशे में था। बता दें स्कूल बस का फिटनेस प्रमाणपत्र 2018 में समाप्त हो गया था।