चुनाव से पहले कांग्रेस का एक और दांव, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कर्नाटक का कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होने हैं, जबकि परिणाम 13 मई हो आएंगे

Updated: Apr 09, 2023, 11:15 AM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक और दांव चला है। कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।

हाल ही में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का निधन हो गया था जिसके बाद उनकी जगह रिक्त हो गई थी। अब कांग्रेस पार्टी ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। 

बीएन चंद्रप्पा अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। अगले महीने होने वाले चुनावों के मद्देनजर अब उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। 

कर्नाटक की सभी सीटों पर 10 मई को चुनाव होने हैं जबकि इसके परिणाम 13 मई को आएंगे। चुनावों से पहले कांग्रेस अब तक अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।