Karnataka Exit Polls: टाइम्स नाउ और जी न्यूज ने दिया कांग्रेस को बहुमत, कई पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। जी न्यूज के मुताबिक कांग्रेस 103 से 118 सीटों के साथ अपने दम पर सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

Updated: May 10, 2023, 07:52 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों पर बुधवार को वोटिंग पूरी हो गई है। शाम 5 बजे तक राज्य में 65.69 फीसदी वोट डाले गए हैं। इसी के साथ कर्नाटक विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में राज्य की सरकार बदलती हुई नजर आ रही है। अधिकांश एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। वहीं, कुछ पोल्स त्रिशंकु विधानसभा के भी संकेत दे रहे हैं।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 78 से 92 सीटों के बीच सिमटकर रह सकती है। वहीं, जेडीएस- 20-26 सीटें लाने में कामयाब हो सकती है। जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें आने के आसार हैं।

वहीं, जी न्यूज की एग्जिट पोल में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 103 से 118 सीटों के साथ अपने दम पर सरकार बनाती हुई नजर आ रही है  वहीं सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हिस्से में महज 79-94 सीटें आती दिख रही है। जेडीएस में खाते में भी 25 से 33 सीटें आने का अनुमान है। जबकि 2 से 5 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है। जी न्यूज के मुताबिक कांग्रेस 41 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी पार्टी होगी।

ABP-C Voter के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है। पार्टी को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 41 और बीजेपी को 38 प्रतिशत वोट मिल सकती हैं। एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक BJP ko 83 से 95 वहीं, JDS को 21-39 सीटें मिल सकती है।

इंडिया टीवी-CNX के अनुसार राज्य में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक, कांग्रेस 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भाजपा 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं। यान सर्वे 6 मई को हुआ था। इसमें 112 सीटों के 11 हजार 200 लोगों से बातचीत की गई थी।

Republic TV-P MARQ एग्ज़िट पोल के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है। यहां BJP को 85-100 सीटें मिलने का अनुमान है, और कांग्रेस को 94-108 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। JDS को 24-32 सीटें मिल सकती हैं, और अन्य के खाते में 2-6 सीटें आ सकती हैं। कांग्रेस इस पोल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है।

वहीं, News Nation-CGS के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 114 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। यहां कांग्रेस को 86, और JDS को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। तीन सीटें अन्य दलों या निर्दलीयों के खाते में जा सकती है। बहरहाल, अब 13 मई को असल नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की राज्य में किसकी सरकार बनेगी।