फेसबुक-जियो डील के बाद बाजार 'ग्रीन'

Publish: Apr 22, 2020, 10:52 PM IST

कोरानो महामारी के समय में पूरे विश्‍व के बाजार में विपरीत असर देखा जा रहा है। मंगलवार को अमेरिका, चीन के साथ दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) की डील से शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ खुले। सेंसेक्स आज 210.24 अंकों की उछाल के साथ 30,846.95 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ़्टी 44.50 अंकों की बढ़त के साथ 9,025.95 के स्तर पर।

क्लिक : संकट के दौर में फेसबुक और रिलायंस की सबसे बड़ी डील

इस डील के बाद आज प्रीओपनिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों मे भारी उछाल देखने को मिला। रिलायंस के शेयर 10 फीसद तक चढ़ने के बाद सुबह साढ़े नौ बजे 6.27 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.67% की गिरावट के साथ 631.56 अंक नीचे 23,018.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.48 फीसदी, एसएंडपी 3.07 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी गिरावट देखी गई।