केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तबियत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Updated: Dec 26, 2022, 10:24 AM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। उन्हें सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय निर्मला सीतारमण की हालत स्थिर है और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। एम्स के डॉक्टर जल्द ही उनके स्वास्थ्य पर बयान जारी करेंगे। उन्हें पेट में संक्रमण की शिकायत है।