दो घंटे बाद भारत में व्हाट्सएप सर्विस बहाल, मैसेज नहीं भेज पा रहे थे लोग, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

यूजर्स को व्हाट्सएप मैसेज भेजने और कॉल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, अब दो घंटे बाद व्हाट्सएप शुरू हो गया है।

Updated: Oct 25, 2022, 09:16 AM IST

नई दिल्ली। देशभर में दो घंटे तक इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं ठप हो गई थी। दो घंटे बाद एक बार फिर सेवाओं को बहाल कर लिया गया है। दरअसल, व्हाट्सएप डाउन होने के कारण भारत में लोग इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही थी। व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर कर रहे थी।

मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे से यूजर्स परेशान थे। शुरुआत में ग्रुप चैट में दिक्कतें आ रही थी। बाद में नॉर्मल मैसेजिंग भी बंद हो गया। व्हाट्सएप के अचानक डाउन होने के कारण करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्हाट्सएप डाउन क्यों हुआ? हालांकि, पौने तीन बजे तक इसे ठीक कर लिया गया।

माना जा रहा है कि कोई तकनीकी खामी आई थी, जिस कारण से व्हाट्सएप सेवाएं बाधित हो गई। नतीजतन यूजर्स मैसेज सेंड नहीं कर पा रहे थे। साथ ही कॉलिंग सुविधा भी बाधित थी। फिलहाल इसके ठीक होने के बाद यूजर्स ने चैन की सांस ली है।