टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का जलवा जारी, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड

कृष्णा नागर की इस जीत से ठीक पहले नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था

Updated: Sep 04, 2021, 11:23 PM IST

Photo Courtesy: TV 9  Bharatvarsh
Photo Courtesy: TV 9 Bharatvarsh

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालिंपिक में एक और स्वर्ण पदक भारत की झोली में आ गया है। कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नागर ने SH6 क्लास में हॉन्गकॉन्ग के चु मान केई को 21-17, 16-21 और 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 

कृष्णा नागर से ठीक पहले नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने बैडमिंटन की ही एक अन्य प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। एसएल4 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में उन्हें फ्रांस के लुकास माजूर से हार झेलनी पड़ी। हालांकि उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें : टोक्यो पैरालिम्पिक में नोएडा के जिलाधिकारी सुहास यतिराज ने जीता सिल्वर मेडल, भारत को मिला 18 वां मेडल

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का जलवा जारी है। अब तक कुल 19 मेडल भारत के खाते में आ चुके हैं। जिसमें पांच गोल्ड मेडल शामिल हैं। इसके अलावा आठ सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल भी भारत के खाते में आए हैं।