अपनों को सत्ता की रेवडियां, निशाने पर आए शिवराज चौहान

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Jan 09, 2022, 03:01 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस विधायकों ने बताया पक्षपात

सत्ता की रेवड़ी अपनों को देने पर कांग्रेस विधायकों ने सवाल उठाए हैं। पूरा मामला विकास कार्यों का है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने भाजपा विधायकों से क्षेत्र की 15 करोड़ तक कि।विकास योजनाओं का प्रस्ताव भेजने को कहा है। कांग्रेसी विधायकों को इस तरह का कोई संदेश नहीं मिलने पर उन्होंने इसे घोर पक्षपात करार दिया है। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया से विवाद के चलते आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले खंडवा और बुरहानपुर की के बीच चल रहे जिला शहर और ग्रामीण इकाइयों को भंग किया जा चुका है।

फसल बिगड़ी, किसान आंदोलन शुरू

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों का मिजाज बिगाड़ दिया है। ओले गिरने से मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार जिले में कई स्थानों पर फसलें खराब हो गई हैं। मंदसौर जिले में शनिवार को तत्काल सर्वे की मांग को लेकर किसानों ने चक्काजाम कर दिया।