दीपिका ने पीवी सिंधु के साथ आजमाए दो दो हाथ, फैंस ने पूछा कब आ रही है बायोपिक

बैडमिंटन कोर्ट में पीवी सिंधु के साथ खेलती नजर आईं बॉलीवुड की मस्तानी, फैंस बोले बायोपिक की हो रही तैयारी, दीपिका ने लिखा कैलोरीज बर्न कर रही हूं

Updated: Sep 21, 2021, 01:54 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण की मुलाकात एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार दोनों बैडमिंटन कोर्ट में खेलती नजर आई हैं। इनके फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ओलंपिक में लगातार दो बार व्यक्तिगत मेडल जीतने वाली वे देश की पहली महिला ऐथलीट हैं। इतिहास रचने वाली इस खिलाड़ी की बायोपिक बनने की अटकलें तेज हो रही हैं। दीपिका और सिंधु को कोर्ट में खेलते देख फैंस बायोपिक की तैयारी को लेकर कयास लगा रहे हैं। 

वैसे भी बॉलीवुड में बायोपिक का दौर सा चल पड़ा है। एक के बाद एक कई खिलाड़ियों और दिग्गजों के जीवन पर आधारित फिल्में फैंस को देखने को मिली हैं। बात चाहे मिल्खा सिंह की हो, या फिर मैरीकॉम, या सायना नेहवाल की। कई खिलाड़ियों के जीवन का कहानी फैंस को पंसद आ चुकी है। अब फैंस को स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की बायोपिक का इंतजार है। इस बात को और हवा देने का काम दीपिका पादुकोण और सिंधु की बढ़ती मुलाकातें दे रही हैं। एक बार फिर दीपिका और सिंधु ने घंटों साथ में वक्त बिताया। इस बार वे बैडमिंटन कोर्ट में खेलती नजर आई। फोटोज के साथ दीपिका ने कैप्शन दिया है, वे लिखती हैं कि ‘मेरी जिंदगी का एक नियमित दिन, पीवी सिंधु के साथ कैलोरीज बर्न कर रही हूं।'

इन फोटोज के वायरल होते ही सिंधु की बायोपिक बनने की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या बायोपिक आ रही है? वहीं दूसरे ने लिखा है पक्का। लोगों का मानना है कि दो बार ओलंपिक मेडल विनर पीवी सिंधु का रोल दीपिका पादुकोण निभाने वाली हैं। कई लोगों ने तो दीपिका को फिल्म के लिए बधाई देना भी शुरु कर दिया है।इस मुलाकात से पहले दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ पीवी सिंधु के साथ डिनर पर गई थीं। अब दोनों बैडमिंटन कोर्ट पर नजर आई हैं।

और पढ़ें: दोस्त को दीपिका की दावत, ओलंपिक मेडल जीतने पर दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु

फैंस जानते हैं कि दीपिका पादुकोण भी नेशनल लेवल की बैडमिटंन प्लेयर रह चुकी हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।सोशल मीडिया पर दीपिका काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें डिंपल गर्ल दीपिका दीपिका और सिंधु का खेल और उनकी फोटोज फैंस को पसंद आ रही हैं, जिस पर कई तरह के कमेंट्स फैन कर रहे हैं। फिलहाल पीवी सिंधु की बायोपिक को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।