दोस्त को दीपिका की दावत, ओलंपिक मेडल जीतने पर दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने दीपिका और रणवीर के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, सोशल मीडिया पर बोलीं सिंधु हमारे चेहरे की खुशी देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमने कितना मजा किया, डिफरेंट लुक में नजर आईं स्टार खिलाड़ी

Updated: Sep 12, 2021, 10:33 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु को मिलने वाली ट्रीट्स का सिलसिला जारी है। इस बार उन्हें एक खास कपल ने जीत की पार्टी दी है। वो हैं बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी जीहां हम बात कर रह हैं, इंडस्ट्री के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दोनों ने स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में डिनर किया।

शनिवार रात तीनों को मुंबई के वर्ली स्थित एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। दीपिका ने फुल स्लीव्स का सफेद टॉप और काले कलर की प्लाजो पैंट पहनी थीं। गोल्डन इयरिंग के साथ दीपिका ने अपने बालों का बन बनाया था, वे सिंपल और सोबर लुक में भी स्टनिंग नज़र आईं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह हमेशा की तरह सतरंगी अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने रिप्ड जींस के साथ ऑफ व्हाइट शर्ट कैरी की थी, जिसमें बटर फ्लाय और फिश बनी थीं। रणवीर ब्लू मास्क और गॉगल्स पहने हुए थे। फैंस उनके मैचिंग कैजुअल लुक की तारीफ कर रहे हैं।  

बैडमिंटन स्टार सिंधु डिनर में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। सिंधु ने सफेद रंग की स्लीवलेस वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तीनों की खास फोटो शेयर किया है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है 'स्मैशिंग टाइम। वहीं पीवी सिंधू ने भी इसी फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिंधु ने लिखा है कि हमारे चेहरे पर मुस्कान दिखाती है कि हमने कितना फन टाइम बिताया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

अब इन तीनों के डिनर की फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन वायरल फोटोज को लाखों लाइक और कमेंट्स मिल चुके हैं।

और पढ़ें: सोशल मीडिया पर बोलीं दीपिका पादुकोण, फिल्मों की शूटिंग हमेशा नहीं होती आसान

दरअसल दीपिका पादुकोण भी बैडमिंटन खेलती रही हैं, उन्होंने कई नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

और पढ़ें: दीपिका पादुकोण का सिंपल सोबर लुक देख फैंस हुए दीवाने, साड़ी की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप

पीवी सिंधु के साथ उनकी फ्रेंडशिप काफी पुरानी है। दीपिका ने पीवी सिंधु की जीत की खुशी में उन्हें डिनर पर बुलाया था। तीनों ने इस दौरान काफी मस्ती की।