Kishor Kumar Birthday: बीवेयर ऑफ किशोर कुमार
सदाबहार गायक, अभिनेता खंडवा वाले किशोर कुमार की आज चार अगस्त को जंयती है।दर्जनों सदाबहार गानों को अपनी आवाज देने वाले किशोर कुमार अपने मनमौजी स्वभाव के लिए विख्यात हैं। उनके गाने जितने प्रसिद्ध हैं उतने ही चर्चित उनके जीवन के कई किस्से हैं। किशोर कुमार की जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से
1. ज़िद्दी में किशोर कुमार ने गाया पहला गाना
किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार ने गायन के साथ साथ अभिनय और निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया।1948 में फिल्मी पर्दे पर प्रदर्शित हुई देवानंद स्टारर ज़िद्दी में किशोर कुमार को पहली बार गाने का मौका मिला। उन्होंने फिल्म में 'मरने की दुआएं क्यों मांगू' गाने को अपनी आवाज़ दी थी। किशोर कुमार ने हिंदी के साथ साथ बंगाली, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू में हज़ारों गाने गाए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायन के लिए कुल 8 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। किशोर हमेशा अपने ही धुन में रहते थे। वो अगले पल खुद क्या करेंगे इसका अंदाजा खुद किशोर कुमार को भी नहीं था। किशोर कुमार की ज़िंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो हरफनमौला किशोर के मस्तमौला और मनमौजी होने की गवाही देते हैं।