ED के दफ्तर पहुंची नोरा फतेही, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जारी हुआ था समन

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही को तलब किया है, वे अपना पक्ष रखने पहुंची, जैकलीन फर्नांडिस को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया, दोनों पर हवाला के रुपए से फायदे का आरोप

Updated: Oct 14, 2021, 11:38 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

बॉलीवुड स्टार्स पर एक के बाद एक मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में नोरा फतेही पहुंची। एक्ट्रेस को गुरुवार को तलब किया था, वहां उन्होंने इस केस को लेकर अपना पक्ष रखा। वहीं शुक्रवार को जैकलीन फर्नाडिस को बुलाया गया है। दरअसल ED को इन दोनों एक्ट्रेसेस को लेकर कुछ क्लू मिले थे, जिसके बाद दोनों को सवाल जवाब के लिए बुलाया गया है। 

 

दिल्ली की तिहाड़ जेल के भीतर से 200 करोड़ रुपये की वसूली का रैकेट का खुलासा हुआ था। इस मामले की जांच ED कर रही है।

वहीं जैकलीन को दशहरा वाले दिन 15 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में आने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बालीवुड की कई हस्तियों पर ED की नजर थी। जिसमें से क्लू के आधार पर  लोगों को बुलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वे लोग इस केस में शामलि हैं। जैकलीन को दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। 

दरअसल इस केस का मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर नाम का शातिर शख्‍स है। इस पर तिहाड़ जेल में रहते हुए फिरौती रैकेट चलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इसने तिहाड़ जेल में कैद के दौरान सुकेश ने 200 करोड़ रुपए की फिरौती की रकम वसूली। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने लोगों को फंसाने के लिए बड़े नेताओं और अफसरों के नाम का उपयोग किया। वह लोगों को काम करवाने का झांसा देता था। बड़े नामों की लिस्ट होने की वजह से किसी को शक नहीं होता था।

मामले का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ईडी 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इस केस में एक हवाला कारोबारी और दो बैंक आफीसर भी पुलिस हिरासत में हैं। ऐसे संकेत मिले हैं कि इन राशि से नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को भी फायदा हुआ है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही कनाडा मूल की एक्ट्रेस हैं, स्ट्रीट डांसर जैसी बॉलीवुड फिल्मस का हिस्सा रही हैं। वे आइटम नंबर्स के लिए फेमस हैं। वे कई रियलिटी शोज में भी जज की भूमिका निभा चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

 

जैकलीन फार्नांडिस की फिल्म बच्चन पांडे  जल्द ही आने वाली है, जिसमें वे अक्षय कुमार, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। अक्षय के साथ जैकलीन रामसेतू में भी नजर आएंगी। वहीं वे रणवीर सिंह के अपोजिट सर्कस में नजर आने वाली हैं। जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। पिछले महीने ही जैकलीन की फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई है, जिसमें वे सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ नजर आई हैं।