वेट लॉस से लेकर बीपी तक, गुड़ दिलाएगा इन सभी परेशानियों से छुटकारा

गुड़ को कई लोग खाना खाने के बाद खाना पसंद करते है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों के भरपूर रखता है।

Publish: Sep 25, 2023, 11:07 AM IST

गुड़ एक मीठा ठोस खाद्य पदार्थ है। जो ईख, ताड़ आदि के रस को उबालकर कर सुखाने के बाद मिलता है। इसका रंग हल्के पीले से लेकर गाढ़े भूरे तक हो सकता है। इसके साथ ही भूरा रंग कभी-कभी काले रंग का भी आभास देता है। यह खाने में मीठा होता है। इसे कई लोग खाना खाने के बाद खाना पसंद करते है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों के भरपूर रखता है। ये शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर हड्डियों मजबूत बनाने के काम आता है। 

पाचन को स्वस्थ बनता है 
आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों ने पाया कि गुड़ खाना पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें भरपूर फाइबर की मात्रा होती है। वही कुछ शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ पाचन को ठीक रखने के साथ कब्ज को रोकने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही घरेलू उपाय के तौर पर भी वर्षों से खाने के बाद गुड़ खाने की आदत को पाचन के लिए  बेहतर बनाता है। 

वजन घटाए
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप रोज गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतरीन हो जाती है, जो वजन घटाने में लाभकारी साबित होती है। 


पाचन तंत्र मजबूत बनाए
गुड़ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। ऐसा करने से गैस, बदहजमी और मतली आने जैसी शिकायतों से छुटकारा मिल सकता है। 


ब्लड प्रेशर कंट्रोल
अगर आप ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपको गुड़ खाना शुरू कर देना चाहिए। गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

पीरियड पेन और ऐंठन करें दूर
गुड़ पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में भी बेहद असरदार है। इसके लिए थोड़ा-सा दूध गर्म करें और उसमें गुड़ मिलाएं। पीरियड्स के दौरान दिन में इसे दो बार पूरा एक कप इस पिएं फिर देखें इसका असर।


हड्डियां मजबूत बनाए
गुड़ खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की मौजूद होते है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।