सिवनी में कांवड़ियों पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, भीषण हादसे में दो की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सिवनी में गुरुवार रात को एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। दरअसल डंपर की टक्कर से 2 कांवड़ियों को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि 11 से अधिक लोग घायल हुए है।

Updated: Aug 08, 2025, 11:53 AM IST

Photo Courtesy: Aaj Tak
Photo Courtesy: Aaj Tak

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में गुरुवार रात को एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। दरअसल डंपर की टक्कर से 2 कांवड़ियों को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि 11 से अधिक लोग घायल हुए है। यह हादसा एनएच 44 पर सेंट्रल प्वाइंट होटल के ठीक सामने हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी मिलते ही पुलिस यहां पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अकोला जिले के 30 से 35 कांवड़िये बनारस से जल लेकर लौट रहे थे। गुरुवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद कांवड़िये जैसे ही महाराष्ट्र की ओर चले ही थे कि तेज रफ़्तार डंपर ने कांवड़ियों के पीछे चल रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर कांवड़ियों के ऊपर आ पहुंचा। जिससे इस टक्कर की चपेट में कांवड़िए भी आ गए। 

यह भी पढ़ें: मंदसौर के मुल्तानपुरा में फैली GBS नामक खतरनाक बीमारी, तीन मरीज वेंटिलेटर पर, 36 को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा

हादसे के बाद तुरंत ही घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। जहां 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 घायलों का इलाज अभी चल रहा है। इनमें 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। और उसकी तलाश में लग गई है। हादसा इतना भयंकर था कि 2 कांवड़ियों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।