मंदसौर के मुल्तानपुरा में फैली GBS नामक खतरनाक बीमारी, तीन मरीज वेंटिलेटर पर, 36 को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक रहस्यमयी बीमारी फैल गई है। अब तक 6 ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए है। जिला कलेक्टर अदिति गर्ग ने गांव में बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Updated: Aug 08, 2025, 10:06 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

मंदसौर। भोपाल सहित कई शहरों में मानसून फीका पड़ गया है। जिसके बाद अब तेज धूप खिलने लगी है। लेकिन मौसम के बीच कई बीमारी जन्म लेती है। कुछ बीमारी रहस्यमयी बन जाती है। जिसे ठीक करने में ज्यादा समय लगता है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक रहस्यमयी बीमारी फैल गई है। अब तक 6 ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए है। जिला कलेक्टर अदिति गर्ग ने गांव में बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मंदसौर का मुल्तानपुरा गांव में गुइलेन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) नामक खतरनाक बीमारी फैली है। इलाके में अब तक 6 लोग जीबीएस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन मरीजों की हालत में सुधार है। जबकि तीन ग्रामीण वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इसके अलावा 56 संदिग्ध लोगों में से 36 को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में लाया गया है। इन्हें सर्दी, खांसी, दस्त और बुखार के लक्षण हैं।

यह भी पढ़ें: MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 10 संभागों के लिए सीनियर IAS अफसर बनाए गए प्रभारी

बता दें 30 जुलाई को यहां एक युवती ने दम तोड़ दिया। जिसके लक्षण इस बीमारी से मिलते जुलते हैं। सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम यहां पहुंची है। और गांव में सर्वे कर रही है। गांव की आबादी कुल 10 हजार के करीब हैं। जिसमें अब तक 1555 घरों के 8331 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बीमारी जानलेवा होती जा रही है। लोगों को चलने, उठने और बैठने में समस्या आ रही है।