Bhopal weather : रिकॉर्ड बारिश से तापमान हुआ 17.5 डिग्री

मौसम विभाग ने bhopal के लिए yellow alert जारी किया, अन्य 18 जिलों में orange alert

Publish: Jun 05, 2020, 07:50 AM IST

Photo courtesy : sabkikhabar
Photo courtesy : sabkikhabar

मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान निसर्ग का खासा असर दिखा है। अरब सागर में उठे इस तूफान से मध्यप्रदेश के तकरीबन 34 जिलों में जमकर बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में भी बुधवार शाम से हो रही बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। भोपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने शहर में यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक शहर में रिकॉर्ड 4 सेंटीमीटर बारिश हुई है वहीं अधिकतम तापमान में 17.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी भोपाल में बुधवार शाम से ही आसमान को काले बादलों ने घेर रखा था साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश भी शुरू हो गयी थी। इसके बाद रात में बारिश हुई जो थोड़े देर रुकने के बाद सुबह फिर शुरू हो गयी। गुरुवार को सुबह तकरीबन पांच बजे से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। गुरुवार को पूरे दिन हुई बारिश शहरवासियों के लिएआफत का सबब बनी रही। इस दौरान सड़कों पर लोग काफी कम दिखे वहीं जगह-जगह पर पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। बारिश के वजह से कई इलाकों में बिजली गुल होने की समस्या का भी सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। बारिश के दौरान आपात स्थिति से बचने के लिए भोपाल नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बारिश के दौरान परेशानी होने पर लोग कंट्रोल रूम के नंबर 2542222, 2540220 एवं 2701401 पर कॉल कर सकते हैं।