बजट भाषण सरकार के पुराने वादों पर जुमलों का पर्दा डालने का प्रयास: कमलनाथ
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि सरकार भविष्य के खोखले सपने दिखाकर वर्तमान की जटिल परिस्थितियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार ने आज देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़े लोकलुभावने वादे किए। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए इस बजट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भविष्य के खोखले सपने दिखाकर वर्तमान की जटिल परिस्थितियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।
पूर्व सीएम ने ट्वीट किया, "वित्त मंत्री का बजट भाषण सरकार के पुराने वादों पर जुमलों का पर्दा डालने का प्रयास नजर आया। हमें आशा थी कि वित्त मंत्री उन घोषणाओं पर प्रकाश डालेंगी जो 2022 में पूरी होनी थी। 2022 में किसानों की आमदनी दुगनी होनी थी।2022 में हर गरीब को आवास उपलब्ध होना था।
2022 में देश में बुलेट ट्रेन चलनी थी। लेकिन वित्त मंत्री ने इन घोषणाओं के पूरे ना होने की ना तो कोई वजह बताई और ना ही देश की जनता से माफी मांगी।"
2022 में हर गरीब को आवास उपलब्ध होना था।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 1, 2023
2022 में देश में बुलेट ट्रेन चलनी थी।
लेकिन वित्त मंत्री ने इन घोषणाओं के पूरे ना होने की ना तो कोई वजह बताई और ना ही देश की जनता से माफी मांगी।
कमलनाथ ने आगे कहा, "स्पष्ट है कि सरकार भविष्य के खोखले सपने दिखाकर वर्तमान की जटिल परिस्थितियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। यह प्रवृत्ति देश और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं है।"