मध्य प्रदेश सहित 4 राज्यों में जीतेगी कांग्रेस, विधानसभा चुनाव से पूर्व राहुल गांधी का बड़ा दावा
विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आप देखिएगा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी: राहुल गांधी

लद्दाख। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से दावा किया है कि मध्य प्रदेश सहित अन्य 4 राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इस दौरान राहुल गांधी ने ये भी कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।
दरअसल, राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख के दौरे पर हैं।वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह दावा किया। राहुल गांधी से जब कांग्रेस पार्टी के डाउनफॉल को लेकर सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में क्या कांग्रेस का डाउनफॉल हुआ। दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी को हराकर कांग्रेस सत्ता में आई।
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आप देखिएगा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। इसलिए डाउनफॉल कांग्रेस का नहीं है। चंद दिनों में पता चलने लगेगा कि किस पार्टी का डाउनफॉल होने जा रहा है।'
Who's downfall happened in Karnataka and Himachal Pradesh?
— Shantanu (@shaandelhite) August 24, 2023
Congress Party is going to win Rajasthan, Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Telangana.
Rahul Gandhi Ji in Ladakh. pic.twitter.com/zxKkEjU55Q
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा, 'ऐसा मत सोचिए कि कांग्रेस बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकती। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस 2024 में बीजेपी को हरा देगी।' उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने देश में लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य किया है।
देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि सही बात है, लेकिन हिंदुस्तान में दूसरे अल्पसंख्यक वर्ग भी महफूज नहीं है। आज मणिपुर के हालात देख लीजिए। देश में दलितों और आदिवासियों की स्थिति भी सही नहीं है।