औषधीय खेती करने वाले MP के किसानों का दिल्ली में सम्मान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल

सभी किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाएगा। इन किसानों का चयन राज्य पादप बोर्ड ने किया है। इस उपलब्धि पर किसानों को बधाईयां मिलना शुरू हो गई है।

Publish: Aug 14, 2025, 03:11 PM IST

Photo Courtesy: Yugvarta
Photo Courtesy: Yugvarta

भोपाल। किसान मौसम के अनुरूप खेती में विभिन्न फसलों पर काम करते हैं। जिसमें समय के साथ फसलें आती है। साथ ही औषधीय खेती में हाथ आजमाने के लिए ग्रामीण आगे आ रहे हैं। जिसमें लंबे समय तक काम करते हुए फायदा भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश के 5 किसानों को दिल्ली में औषधीय खेती में बेहतर काम के लिए 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। सभी किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाएगा। इन किसानों का चयन राज्य पादप बोर्ड ने किया है। इस उपलब्धि पर किसानों को बधाईयां मिलना शुरू हो गई है। आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने औषधीय पौधों के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य एवं विशेष योगदान के लिए चयनित किसानों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही आयुष मंत्री ने आयुष विभाग अंतर्गत राज्य औषधीय पादप बोर्ड की इस पहल की तारीफ की। 

यह भी पढ़ें: MP बोर्ड ने जारी की परीक्षा की डेट शीट, 7 फरवरी से 12वीं और 11 से 10वीं के होंगे एग्जाम

आगे उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये किसान आने  वाले समय में औषधीय खेती करने हेतु अन्य किसानों को के लिए प्रेरणा बनेंगे। वहीं पुरस्कार पाने वाले किसानों में रतलाम के दिनेश धाकड़ और यशोदा धाकड़, निवाड़ी जिले के नेगुवान के बलराम कुशवाह एवं गायत्री कुशवाह, बालाघाट जिले के रामेश्वर प्रसाद सोनकर एवं देविका सोनकर, सागर से आकाश चौरसिया एवं उज्जैन से सुरेश धाकड़ा सहित आशा बाई का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।