Independence Day 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सलामी ली। इसके अलावा कई अलग-अलग जिलों में मंत्री, विधायक स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

भोपाल। 79 वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और कई दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। मध्य प्रदेश में भी 15 अगस्त के लिए खास तैयारी की गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सलामी ली। इसके अलावा कई अलग-अलग जिलों में मंत्री, विधायक स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर निशाना साधते हुए कहा जो जैसा उसके साथ वैसा ही हुआ। वे लाल परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में तो वहीं राजेंद्र शुक्ल शहडोल में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। 31 जिलों में मंत्रियों के अलावा 24 जिलों में कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर परेड की सलामी ली।
यह भी पढ़ें: औषधीय खेती करने वाले MP के किसानों का दिल्ली में सम्मान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
भाजपा कार्यालय में भी सीएम ने मिठाई खिलाकर विधायकों, मंत्रियों को बधाई दी। वहीं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने रतलाम में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस की शाम प्रदेश की इमारतें लाइटों से रोशन हो उठीं। जहां ऐतिहासिक फलों का साक्षी रहा भोपाल का लाल परेड ग्राउंड तिरंगा के रंग से रंगा दिखा। विधानसभा भवन में जगमगाती रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी। तो वही खंडवा में इंदिरा सागर डैम को विशेष तैयारी का तिरंगे की लाइट में सजाया गया।