मोहन भागवत पर बरसे कुमार विश्वास, RSS के लोगों को बताया अनपढ़
राम कथा का प्रेरक प्रसंग सुनाने पहुंचे थे कुमार विश्वास

उज्जैन। भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना द्वारा राम कथा का आयोजन किया गया था। इसी विषय पर कुमार विश्वास राम कथा के प्रेरक प्रसंग सुनाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा।
दरअसल, मंगलवार को उन्होंने राम कथा के प्रसंग सुनाने के दौरान आरएसएस पर निशाना साधा और संघ को अनपढ़ कहा। जिस वक्त कुमार विश्वास ने संघ के बारे में ये कहा उस दौरान मंच पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे। कुमार विश्वास का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उज्जैन में रामकथा करने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा है।@DrKumarVishwas #KumarVishwas #ViratKohli #viral #MadhyaPradesh pic.twitter.com/yh7UkC7rFX
— Monu Lodhi (@monu_lodh) February 22, 2023
जिसके बाद से ही कुमार विश्वास के बयान पर अब बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर कुमार विश्वास को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उज्जैन में कथा करने आए हो कथा करो प्रमाण पत्र मत बांटो।
@DrKumarVishwas तुम्हारा स्वागत करने आना पड़ेगा, उज्जैन में कथा करने आए हो कथा करो, प्रमाणपत्र मत बाटो श्रीमान, कथा के लिए बुलाया गया वह छोड़ बाकी सब करेंगे अधूरे पढ़े लिखे लोग आपसे तो हमारे कथित #अनपढ़ कई गुणा ज्यादा अच्छे है। @RSSorg@BJP4MP @vdsharmabjp
— Rajpal Singh Sisodiya (@rpssisodiya) February 21, 2023
@LokendraParasar
कुमार विश्वास प्रेरक प्रसंग सुनाने के दौरान राम राज्य के बजट के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने केंद्रीय बजट को राम राज्य के बजट से जोड़ते हुए संघ पर निशाना साधा और कहा कि संघ से जुड़े लोग कहते हैं कि राम राज्य में बजट नहीं होता था। हमारे देश में दो तरह के लोगों का झगड़ा चल रहा है। एक वामपंथी हैं, जो कुपढ़ हैं, उन्होंने पढ़ा तो है, लेकिन गलत पढ़ा है। दूसरे हैं उन्होंने पढ़ा ही नहीं है वो कहते हैं कि हमारे वेदों में ये लिखा है लेकिन वेदों में क्या लिखा है वो उन्होंने देखा ही नहीं हैं।