उज्जैन जावरा स्टेट हाइवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, 8 घायल

ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 3 लाेगों की मौत हो गई। जबकि 8 यात्री घायल है।

Publish: Sep 16, 2023, 10:39 AM IST

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से जोधपुर जा रही बस जावरा हाइवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई। और 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक यात्री बस इंदौर से जोधपुर जा रही थी। तभी उज्जैन जावरा स्टेट हाईवे पर फर्नाखेड़ी गांव पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो कर पलट गई।इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जिसमें से 3 यात्रियों की मौत मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। 

घटना के बाद यात्री बस में फस गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को नागदा के अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही नागदा,जावरा के सीएसपी एसडीएम और विधायक दिलीप गुर्जर भी मौके पर पहुंचे गए।

एक यात्री बस में बुरी तरह से फंस गया। उसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। तेज बारिश के कारण रात 1:30 बजे तक बस के नीचे दबे व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका था। तेज बारिश के चलते रेस्क्यू करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घण्टों मशक्कत करने के बाद उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया।