MP News: जबलपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल, 12 की हालत गंभीर
जबलपुर के भंडारा गांव से बघराजी गांव जा रही बारातियों से भरी बस MP20- PA-0968 तड़के सुबह पलट गई। घटना करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मझगंवा थाना पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को मझगंवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जबलपुर। जबलपुर में आज तड़के सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां के भंडारा गांव से बघराजी गांव जा रही बारातियों से भरी बस MP20- PA-0968 तड़के सुबह पलट गई। घटना करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मझगंवा थाना पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को मझगंवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना में 12 से 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बस की रफ्तार तेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। मझगवां थाना पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जिस दौरान यह हादसा हुआ था उस समय बस में करीब 35 से 40 बाराती बैठे हुए थे।
बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। बस में करीब 35 से 40 बाराती सवार थे। मझगवां थाना पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।