ग्वालियर में हत्यारोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रॉपर्टी विवाद के चलते की थी हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक हत्यारोपी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रॉपर्टी के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

Updated: Jul 25, 2025, 03:07 PM IST

Photo Courtesy: Agniban
Photo Courtesy: Agniban

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक हत्यारोपी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रॉपर्टी के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

घटना सुबह 5 बजे शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम के पास हुई। दरअसल प्रॉपर्टी विवाद के चलते बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। देर रात लक्ष्मीपुर इलाके में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर डामरूप तोमर पर गोली चलाई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सुबह 5 बजे शंकरपुर क्रिकेट स्टेडिम पहुंची। जहां बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें गौरव तोमर नामक अपराधी को पैर में गोली लगी है। इसमें हिमेश शर्मा, गौरव तोमर सहित 4 लोग शामिल है। 

यह भी पढ़ें: MP में स्मार्ट मीटर बनी आफत, पुराने मीटर के मुकाबले हर रोज एक यूनिट ज्यादा बना रहे बिल

वहीं एसपी ने कहा कि घायल अपराधी को दबोचा गया है। उसे ट्रॉमा अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसका उलाज चल रहा है। वहीं घायल की नामजद के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों को भी हिरासत में लिया है। वहीं हिमेश शर्मा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। इसके साथ ही अन्य सबूतों को भी जुटाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी।