भोपाल में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को कुचला, तीन की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक ट्रक ने तीन मजदूरों को कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत हो गई।

Updated: Nov 04, 2023, 12:34 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद भी ट्रक रुका नहीं। पुलिस ट्रक और ट्रक चालक की खोजबीन में लगी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार-शनिवार की रात कुछ मजदूर काम करके पैदल घर जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को कुचलते हुए पार हो गई। ट्रक एक्सीडेंट इतना भयावह था, कि घटनास्थल पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल अवस्था मे पड़े रहे। 

घायल मजदूरों को राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह घायल एक मजदूर युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अभी एक अन्य मजदूर गंभीर अवस्था में अस्पताल मे भर्ती है।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि, तेज रफ्तार ट्रक ने फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे चार मजदूरों को अपने चपेट में ले लिया है। जिसमें अमजद और हसीम दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, लेकिन आज सुबह एक और मजदूर की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद से चालक ट्रक सहित फरार हो गया है। सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद से ट्रक एवं ट्रक चालक की खोजबीन जारी है।