MP के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

मोहन यादव के अलावा कल जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ लेंगे। इनके नाम डिप्टी सीएम के तौर पर तय किए गए हैं।

Updated: Dec 12, 2023, 12:48 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। सोमवार को नाम का ऐलान होते ही प्रदेश की जनता चौंक गई। भाजपा ने उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल यानि कि 13 दिसंबर को किया जाएगा। इस शपथ ग्रहणा कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं और संघ के करीब हैं।

मोहन यादव के अलावा कल जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ लेंगे। इनके नाम डिप्टी सीएम के तौर पर तय किए गए हैं। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेंद्र शुक्ल रीवा सीट से विधायक हैं और ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

13 दिसंबर को यानी कल भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में और जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। संभावना है कि कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।