बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, बच्चे ना होने की वजह से डिप्रेशन में रहती थी

गुरुवार सुबह महिला ने छत से लगाई छलांग, शादी के 25 साल बाद भी नहीं हुई थी संतान, कई साल से चल रहा था डिप्रेशन का भी इलाज

Updated: Dec 30, 2021, 08:29 AM IST

Photo Courtesy: patrika
Photo Courtesy: patrika

इंदौर। शहर के एक व्यापारी की पत्नी ने बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित श्याम हाइट्स नाम की सोसाइटी की छत से महिला ने कूदकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि सबसे पहले सोसाइटी के गार्ड ने महिला का शव खून से लथपथ देखा और उसके पति को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कनाडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला संतान नहीं होने से परेशान थी, उसकी शादी को 25 साल हो चुके थे। फिर भी पति-पत्नी के बच्चे नहीं हुए थे। महिला इसी को लेकर डिप्रेशन में रहती थी।

महिला का पहचान  53 वर्षीय संगीता व्यास के रूप में हुई है। उनके पति राजेश व्यास का इंदौर में बिजनेस है। महिला ने गुरूवार सुबह छत से कूदकर आत्महत्या की। व्यास दंपति बिल्डिंग की छठी मंजिल में रहता था। उनके पास ही चाबी रहती थी। गुरुवार सुबह संगीता के पति घर पर सो रहे थे, तभी उसने छत की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली।

और पढ़ें: गोवा में लगी पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति, सरकार पर लगा स्वदेशी खिलाड़ियों की अनदेखी का आरोप

 पति का कहना है कि उनकी पत्नी का 6-7 साल से ड्रिपेशन में है। जिसका इलाज डाक्टर कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पड़ोसियों, महिला के डॉक्टर और उनके परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच में जुटी है।