प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी करने वालों को शीघ्र ही कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा: कमलनाथ
ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके संरक्षण में काम कर रहे कुछ अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है: कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव बाद भी हिंसक गतिविधियां जारी है। भिंड के अटेर आहे सागर के रहली में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है। अटेर में भाजपाइयों ने कांग्रेस समर्थक का घर फूंक दिया। वहीं, रहली में कांग्रेस उम्मीदवार पर जानलेवा हमले की सूचना है। इन दोनों घटनाओं पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी करने वालों को शीघ्र ही कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
सागर जिले की घटना का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि, 'रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के ऊपर कल हमला किया गया। उनकी गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़ किया गया। हमलावर खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दिख रहे हैं। ज्योति ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो उसके लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव जिम्मेदार होंगे। एक महिला प्रत्याशी के ऊपर इस तरह खुलेआम हमला हो रहा है, लेकिन उसकी सुरक्षा और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधकर बैठे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके संरक्षण में काम कर रहे कुछ अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है।'
सागर जिले की रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के ऊपर कल हमला किया गया। उनकी गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़ किया गया। हमलावर खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दिख रहे हैं। ज्योति ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो उसके लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 19, 2023
कमलनाथ ने सागर जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तत्काल कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएं और हमलावरों पर तेजी से कार्रवाई करें। पीसीसी चीफ ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे इस संघर्ष के दौर में अकेले नहीं है, पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम सबको एकजुट होकर इस अन्याय का मुकाबला करना है। यह हार से पहले भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट है जो हिंसा के रूप में सामने आ रही है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इन सब चीजों से डरने वाला नहीं है और भाजपा की गुंडागर्दी को माकूल जवाब देगा। पुलिस और प्रशासन के जो अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, उनका हिसाब भी मध्य प्रदेश की जनता करेगी।
वहीं, भिंड जिले की घटना का उल्लेख करते हुए कमलनाथ ने लिखा है अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडो ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है।
पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित कार्रवाई भी नहीं की है। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका में बना हुआ है।
भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट श्री केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडो ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 19, 2023
पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित…
कमलनाथ ने आगे लिखा, 'सत्ताधारी दल और प्रशासन का यह गठजोड़ मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के लिए घातक होता जा रहा है और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वह सब एकजुट होकर एक साथ रहें और एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं। कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में उनकी अपनी सरकार बनने जा रही है। वे तब तक धैर्य और सावधानी से काम लें। जो लोग प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं, उन्हें कानून के कठघरे में शीघ्र ही खड़ा किया जाएगा।'