सतना में खुले बोरवेल में गिरी दो लड़कियां, दोनों की मौत 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
मध्य प्रदेश के सतना जिले में दो नाबालिक लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल नागौद थाना क्षेत्र के हितौंधा गांव में रविवार को दो लड़कियां खुले बोरवेल में गिर गई। दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है।

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में दो नाबालिक लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल नागौद थाना क्षेत्र के हितौंधा गांव में रविवार को दो लड़कियां खुले बोरवेल में गिर गई। दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है वहीं दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है। दोनों के शव ढूंढने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।
नागौर थाना इलाके में दोनों लड़कियां पैर धोते समय खुले बोरवेल में गिर गई थीं। दोनों में से कोई नहीं बच सकी। मृत लड़कियों की पहचान सोमवती साकेत उम्र 16 वर्ष, निवासी करहिया और दुर्गा साकेत उम्र 13 वर्ष, निवासी करही कोठार के रूप में हुई है। घटना के बाद सोमवती का शव जल्दी मिल गया। लेकिन दुर्गावती का शव देर रात 2 बजे के आसपास मिला जिसे ढूंढने में 7 घंटे से ज्यादा समय लगा।
यह भी पढ़ें: MP में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बाढ़ के हालात, छतरपुर में पिकअप बहने से एक की मौत
देर रात घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर पर सवार होकर एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ समेत थाना प्रभारी मौके से घटनास्थल पहुंचे। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दोनों के शव बरामद किए जा चुके थे। वहीं जानकारी सामने आई कि जिस बोरवेल में हादसा हुआ वहां पहले से एक अन्य बोरवेल मौजूद था। लेकिन एक किसान ने पानी न मिलने के कारण उसे बोरवेल को केसिंग पाइप से निकलवाकर उस गड्ढे को मिट्टी से भरा था। इसके बाद बारिश होने से मिट्टी धंस गई और गड्ढा गहरा हो गया। जिससे गहराई का अंदाजा न होने के कारण हादसा हो गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रीवा में प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे ही घटना होने पर बोरवेल बंद करने के निर्देश दिए थे। हालांकि इसके बावजूद बोरवेल खुले ही मिले। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।