चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, बाल बाल बची जान

महिला ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी,मध्य प्रदेश के सतना का मामला 

Updated: Mar 03, 2023, 01:44 PM IST

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया। लोगों ने महिला को बाहर निकाला ।

दरअसल मामला सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर का 1 का बताया जा रहा है। महिला के नाम की पुष्टि सुधा कुशवाहा के रूप में हुई है। महिला को हैदराबाद जाना था। इसी दौरान 1 नंबर प्लेटफार्म  पर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी। बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन में बाथरूम के लिए गई थी, तभी ट्रेन चल पड़ी। हड़बड़ाहट में उतरते वक्त महिला का पैर फिसल गया, जिसके कारण महिला रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।

महिला को गिरता देख लोगों ने तत्काल ही ट्रेन की चेन खींच दी। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की जगह पर खुद को सीधा कर लेट गई। परिसर में मौजूद लोगों ने उसका रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने महिला का हाल जाना। हालांकि महिला को एक खरोच तक नहीं आई है। महिला सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र पदेरवा गांव की निवासी है। वह अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद जा रही थी।