घर पर कालिख पोते जाने पर भड़के आप नेता संजय सिंह, कहा, चाहे मेरी हत्या हो जाए लेकिन मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा
संजय सिंह के नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने आज कालिख पोत दी, संजय सिंह का आवास राष्ट्रपति भवन से महज़ सौ मीटर की दूरी पर है

नई दिल्ली। अज्ञात लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के घर पर कालिख पोते जाने के बाद आप नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप नेता ने कहा है कि चाहे उनकी हत्या हो जाए, लेकिन वे मंदिर का चंदा नहीं चोरी होने देंगे। संजय सिंह ने अपने घर पर कालिख पोते जाने को लेकर दावा किया है कि यह हरकत भाजपा से जुड़े लोगों ने की है।
मेरे घर पर हमला हुआ है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 15, 2021
कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा।
इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।
संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, 'मेरे घर पर हमला हुआ है।कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा।इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।'
यह भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ीं, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के 24 विधायक
घर पर कालिख पोते जाने पर भड़के आप नेता संजय सिंह, कहा, चाहे मेरी हत्या हो जाए लेकिन मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा, पढ़िए पूरी ख़बर @SanjayAzadSln |#RamMandirScam pic.twitter.com/esS5ncFtcT
— humsamvet (@humsamvet) June 15, 2021
दरअसल संजय सिंह ने रविवार को राम मंदिर ट्रस्ट के एक ज़मीन घोटाले को उजागर किया था। इसके बाद से ही संजू सिंह राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय पर हमलावर हैं। संजय सिंह का कहना है कि देश भर के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। देश भर के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चार हजार करोड़ से भी अधिक की राशि दी। लेकिन इसका उपयोग घोटाला करने में किया गया। संजय सिंह ने इस घोटाले को मनी लॉन्ड्रिंग करार दिया था।
यह भी पढ़ें : हर फैसला अपनी मनमर्जी से ले रहे हैं चंपत राय, ज़मीन घोटाले के विवाद के बीच ट्रस्ट ने ही लगा दिए चंपत राय पर गंभीर आरोप
दूसरी तरफ राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। जबकि ट्रस्ट के लोग ही चंपत राय पर आरोप लगाना शुरू कर चुके हैं। ट्रस्ट के कमलनयन दास ने चंपत राय पर आरोप लगाया है कि वे पिछले एक साल से लगातार अपनी मनमर्जी के फैसले ले रहे हैं। फैसले से पहले वे किसी की राय शुमारी लेने तक की जहमत नहीं उठाते। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी ज़मीन घोटाले से जुड़े इस विवाद में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।