UPSC Prelims 2021 परीक्षा अब 10 अक्टूबर को, पहले 27 जून को था प्रिलिम्स का एग्जाम

27 जून 2021 को होने वाली परीक्षा अब 10 अक्टूबर 2021 को होगी, करीब ढाई लाख उम्मीदवार होंगे शामिल, छात्रों की मांग पर UPSC ने लिया फैसला

Updated: May 13, 2021, 10:07 AM IST

Photo courtesy: India.com
Photo courtesy: India.com

दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर सिविल सर्विसेज प्री एग्जाम पर भी पड़ा है। UPSC ने सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा 2021 को 10 अक्टूबर को कराने का फैसला  किया है। पहले यह परीक्षा 27 जून 2021 को होने वाली थी। कोरोना संकट के चलचे अब इसे 10 अक्टूबर 2021 को कराया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा में IAS / IPS / IFS अफसरों के पदों पर भर्ती के लिए UPSC IAS प्री 2021 परीक्षा आयोजित करता है। UPSC IAS सिविल सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) में अधिकारी के रूप में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होती है।

कोरोना केस बढ़ने की वजह से इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार पहले से ही परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। सिविल सर्विसेज की परीक्षा तीन स्टेज में होती है। पहला स्टेज में प्री परीक्षा, इसमें चयनित उम्मीदवार  मेन्स याने मुख्य परीक्षा देते हैं। फिर उसमें सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू होता है। तब भारतीय सिविल सेवा में छात्रों का सलेक्शन होता है। 27 जून, 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म 4 मार्च 2021 को आया था। इस परीक्षा के के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 712 पद सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर भरे जाने हैं।

हर साल प्री परीक्षा में लगभग दो से ढाई लाख छात्र शामिल होते हैं। इस परीक्षा में जितने पद होते हैं उससे पांच गुना छात्रों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चुना जाता है। फिर मेन्स की परीक्षा में शामिल छात्रों में से लगभग एक तिहाई उम्मीदवारों को UPSE में इंटरव्यू देने का मौका मिलता है। सिविल सर्विसेज में सलेक्शन की मेरिट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर तैयार होती है।

और पढ़ें: पीसीएस समेत ये परीक्षाएं हुईं स्थगित, नोटिफिकेशन जारी

इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 की प्री परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया है। यह परीक्षा भी  जून 2021 में होने वाली थी। वहीं सहायक वन रक्षक और वन अधिकारी परीक्षा 2021 और प्रवक्ता परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2020 को अग्रिम आदेश तक टाल दी गई हैं। वहीं 23 मई को होने वाली प्रधानाचार्य ग्रेड 2, उप प्रधानाचार्य और सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2019 और 30 मई को होने वाली सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया गया था।