गंगाजल पर 18% GST लगाने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष, कहा- ये मोदी सरकार के लूट की पराकाष्ठा
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।

नई दिल्ली। गंगाजल पर 18 फ़ीसदी जीएसटी लगाए जाने के सियासत गरमाई हुई है। केंद्र सरकार के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मोदी सरकार के लूट की पराकाष्ठा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, 'मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है। अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।"
मोदी जी,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 12, 2023
एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है।
अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है।
एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मँगवाते हैं,… pic.twitter.com/Xqd5mktBZG
बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2016 में गंगाजल आपके द्वार योजना शुरू की थी। इसका मकसद लोगों को आसानी से शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराना और डाकघरों की आय बढ़ाना था। शुरुआत में ऋषिकेश और गंगोत्री से आने वाली 200 और 500 मिलीलीटर गंगाजल की कीमत क्रमश: 28 और 38 रुपए थी। वर्तमान में डाक विभाग के द्वारा गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की बोतल 30 रुपए में दी जा रही थी। लेकिन अब सरकार इसपर 18 प्रतिशत जीएसटी भी जोड़ रही है जिससे इसकी कीमत 35 रुपए हो गई है। गंगाजल पर जीएसटी लगाने के फैसले पर मोदी सरकार की चौतरफा भर्त्सना हो रही है।