Shripad Naik: होम क्वारंटाइन आयुष मंत्री अस्पताल में भर्ती

Corona Effect: होम आइसोलेशन में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक की तबीयत बिगड़ी तो ले जाना पड़ा अस्पताल

Updated: Aug 15, 2020, 05:34 AM IST

photo courtesy : wikipedia
photo courtesy : wikipedia

पाणाजी। कोरोना पॉज़िटिव केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार को कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक होम आइसोलेशन में चले गए थे।  

समाचार एजेंसी पीटीआई ने नाइक के पारिवारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि कोरोना पॉजिटिव नाइक की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पणजी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि बुधवार को श्रीपद नाइक ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।मंत्री श्रीपद नाइक ने ट्वीट किया था कि ' मैंने आज कोरोना टेस्ट कराया जोकि पॉजिटिव निकला है। मैं होम आइसोलेशन में चला गया हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो भी अपना टेस्ट करा लें और जरूरी सावधानियों का पालन करें।' 

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 67 वर्षीय नाइक अपने घर में आइसोलेट थे। लेकिन शुक्रवार दोपहर को तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।