देश में 82 हजार पॉजिटिव, दुनिया में 3 लाख मौत

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप्र, बिहार में संक्रमण की दर बढ़ गई है

Publish: May 15, 2020, 09:07 PM IST

Photo courtesy : twitter
Photo courtesy : twitter

दुनियाभर में कोरोना वायरस अब अपने सबसे खतरनाक रूप में सामने आ चुका है। शुक्रवार की सुबह तक विश्व में कुल 44,89,482 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से मरने वालों की संख्या 3,02,115 हो गई। है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 82,000 के करीब पहुंच गई है। अभी देश में 81,970 कोरोना संक्रमित हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 2,600 को पार कर गया है। अब तक 26,000 से अधिक लोग इससे ठीक हो चुके हैं।  

महाराष्‍ट्र, गुजरात, दिल्‍ली में अधिक केस होने के कारण चिंता का कारण तो थे ही मगर केरल, गोवा और असम जैसे राज्यों में संक्रमण लगभग खत्‍म हो गया था मगर यहां फिर से अचानक मामले सामने आने लगे हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप्र, बिहार में संक्रमण की दर बढ़ गई है। हालांकि, तर्क दिया जा रहा है कि देश भर से प्रवासी मजदूर अपने घर आए हैं और न मजदूरों में संक्रमण की पुष्टि के कारण कुछ राज्‍यों में दर अचानक बढ़ी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा है कि पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की दोगुने होने की दर सुधरकर 13.9 दिन हो गई है जो पिछले 14 दिन में 11.1 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर पिछले तीन दिन में धीमी होकर 13.9 दिन हो गयी है।

अमेरिका में मृतक 85 हजार से ज्यादा

दुनिया में जहां कोरोना से मौत का आंकड़ा तीन लाख पार कर गया है वहीं अमेरिका में 85,991 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अमेरिका में 14,40,427 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। मौत के मामले में ब्रिटेन का दूसरा नंबर है। यहां 33,614 मौत हुई हैं जो अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरी सबसे अधिक है। संक्रमण में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभाविߙत यूरोप है। वहां अब तक 2,33,151 मरीज सामने आए हैं। यूरोप में अब तक 1,58,672 की मौत हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन चुका है। अब तक रूस में 2,52,245 संक्रमित मरीजों का पता चला है। हालांकि वहां मौतों की दर अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। यहां अभी तक 2,305 लोगों की मौत हुई है।