AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन, अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। जरनैल सिंह का दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा था

दिल्ली। देश भर में कोरोना बेकाबू हो गया है। कोरोना संक्रमण से हर दिन लोगों की जान जा रही है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। जरनैल सिंह कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान जरनैल सिंह आज कोरोना वायरस से जंग हार गए। पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।
आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।"
Deeply saddened by the untimely demise of former Delhi MLA Sh Jarnail Singh ji. May God bless his soul. He will always be fondly remembered for his contributions to society.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2021
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है. 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज हमारे बीच से चली गई. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।'
दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है. 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे.
— Manish Sisodia (@msisodia) May 14, 2021
गौरतलब है कि जरनैल सिंह 2014 में पहली बार आम आदमी पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। सन 2015 में दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। विधायक चुने जाने के बाद पार्टी में भी उनका कद बढ़ गया था। आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता भी बनाया था। ज्ञात हो कि जरनैल सिंह तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंकने के बाद से चर्चा में आए थे। इससे पहले उन्होंने 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहचान बनाई थी।