पांच बच्चों के साथ पति-पत्नी ने नहर पर लगाई छलांग, पूरे परिवार की मौत

कहासुनी के चलते दोनों ने ऐसा वीभत्स कदम उठाया है। राजस्थान के जालोर का मामला।

Updated: Mar 01, 2023, 07:23 PM IST

जालोर। राजस्थान के जालोर के सांचौर गांव एक दंपती ने आपसी विवाद के कारण अपने पांच बच्चों के साथ नहर छंलाग लगा दी। इस घटना में पूरे परिवार की मौत हो गई है। गोताखोरों और SDRF की 2 टीम की मदद से सभी के शव को बाहर निकाला गया है।

घटना, बुधवार ढाई बजे दोपहर की बताई जा रही। पति का नाम शंकरा बताया जा रहा है।  पति का नाम शंकरा बताया जा रहा है। जिसकी अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई, इसी कहासुनी के चलते दोनों ने अपने पांचों बच्चों के नहर में छलांग लगा दी। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों के हाथ एक दूसरे से रस्सी में बंधे हुए थे। 9 साल के एक बच्चे का शव अलग शाम करीब 4 बजे मिला था। बाकी छह लोगों के शव शाम करीब साढ़े छह बजे मिला है।

सांचौर सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ मंगलवार को ही घर से निकल गए थे। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली है। दंपती के रिश्तेदार ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था। मंगलवार को दंपती बच्चों के साथ घर से गायब हो गए थे।