MP में आधी रात हादसा, 5 मजदूरों की मौत

नरसिंहपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की जान गई है।

Publish: May 10, 2020, 08:37 PM IST

Photo courtesy : ani
Photo courtesy : ani

लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के सही प्रबंधन न होने से शनिवार रात 5 और मजदूरों की मौत हो गई। नरसिंहपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की जान गई वहीं 13 श्रमिक घायल हुए हैं। सभी किसी तरह हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के एटा और झांसी जा रहे थे।

Click  मजदूरों की मौत में MP नंबर वन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मजदूरों की मौत नेशनल हाइवे-44 पर पाठा के पास आम से भरा एक ट्रक पलटने से हुई। ये मजदूर अपने  साथियों के साथइस ट्रक में बैठे हुए थे। इस हादसे में ट्रक में बैठे 20 में से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए हैं। शुरुआत में 11 के घायल होने की खबर मिली थी। इनमें से एक मजदूर में कोरोना वायरस के लक्षण भी मिले हैं। उसके बाद इन सभी के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्‍म होगा। इस दौरान काम बंद होने से मजदूर वापस अपने घरों लौट रहे हैं। घर आने की जद्दोजहद में ही महाराष्‍ट्र के जालना से मजदूर मध्‍य प्रदेश आने के लिए पैदल ही औरंगाबाद की ओर चल दिए थे। थकने के बाद वे लोग रेल पटरियों पर ही सो गए थे। सुबह उसी रूट पर मालगाड़ी आई और इन मजदूरों को रौंदती हुई चली गई। इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर मृत मज़दूरों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदनाएँ की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। उन्‍होंने कहा कि पता नहीं घर वापसी कर रहे मज़दूर भाइयों की इस तरह सड़कों पर मौतें कब रुकेगी, कब ये अपने घरों तक सुरक्षित पहुचेंगे?