राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, संसद सदस्यता बहाल होने के बाद फैसला

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला पुराना सरकारी बंगला आवंटित होने पर कहा कि उनका घर पूरा भारत है।

Publish: Aug 08, 2023, 04:15 PM IST

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उनको पुराना सरकारी बंगला आवंटित हो गया है। हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है। उन्होंने बंगला मिलने पर कहा,  ''मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है''

 सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी। इसी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। इसके बाद उन्हें फिर से बंगला मिला है।

राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी।  इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। फिर उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया। राहुल गांधी मानहानि मामले में हाई कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें यहां राहत नहीं मिली। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी।

राहुल गांधी ने बंगला कब खाली किया था? 

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला 19 साल बाद खाली किया था।  उन्होंने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे। इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे घर दिया था, लेकिन छीन लिया गया, कोई बात नहीं। इस मौके पर मां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।