Kangana Ranaut : आरोप साबित नहीं हुए तो सम्मान लौटा दूंगी

Shushant Singh case : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि सुशांत की आत्महत्या एक सुनियोजित षड़यंत्र है, जिसकी वजह बॉलिवुड का वंशवाद है

Publish: Jul 19, 2020, 08:21 AM IST

photo courtesy : youtube
photo courtesy : youtube

बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हैरेतंगेज़ बयान देते हुए कहा है कि अगर वो सुशांत मामले में अपने आरोप साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगी। अभिनेत्री ने यह बात एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। 

कंगना ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब वो मनाली में थी तो मुंबई पुलिस ने कंगना को पूछताछ के लिए बुलाया था। कंगना ने साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस से कहा कि अभी मुंबई आ कर बयान दर्ज कराने में वे अक्षम हैं। इसलिए अगर मुंबई पुलिस से कोई मनाली आ कर बयान दर्ज कर ले तो बेहतर होगा। कंगाना ने कहा कि अब तक मुंबई पुलिस की ओर मेरा बयान दर्ज कराने के संबंध में  का कोई जवाब नहीं आया है। कंगना ने कहा कि ' अगर में अपने आरोप सिद्ध नहीं कर पाई तो अपना पद्मश्री सम्मान लौटा दूंगी। 

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड में फैले वंशवाद को लेकर काफी टीका टिप्पणी की थी। कंगना ने अभी भी बॉलीवुड में मौजूद वंशवाद के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कंगना का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या एक सुनियोजित हत्या है। जो कि बॉलीवुड में मौजूद वंशवाद के झंडाबरदारों की वजह से हुई है।