मढ़ई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़ा पक्षियों का कुनबा, बर्ड्स सर्वे में मिली 270 प्रजातियां
मढ़ई में बर्ड्स का सर्वे किया गया, जहां इस साल 270 प्रजातियों के पक्षी मिले हैं। साल भर में 20 प्रजातियां बढ़ीं हैं, 2020 में 250 प्रजातियां मिली थीं। 8 राज्यों से आए 71 पक्षी प्रेमियों और सर्वेक्षकों की पारखी नजरों ने पक्षियों की गिनती की
4. वेस्टर्न घाट में पाया जाने वाला इंपीरियल पिजन भी आया नजर
सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में पक्षियों के सर्वे में स्पॉटेड क्रीपर, वारविंग फ्लाई कैचर, ब्राउन चिक फुलसेल्थ, ब्रॉक जेंटल बुलबुल और इंपीरियल पिजन खास तौर पर नजर आए। यहां दिखा इंपीरियल पिजन वेस्टर्न घाट के इलाकों में पाई जाने वाली प्रजाति है, यह वहां सबसे कम संख्या में नजर आती है। सभी टीमों के आंकड़ों के मिलान के बाद पक्षियों का सटीक आकंड़ा जारी किया जाएगा।