Madhya Pradesh Cabinet Expansion : 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों का शपथग्रहण

Madhya Pradesh Govt Cabinet Expansion LIVE : कई वरिष्‍ठ नेताओं को जगह नहीं, नए चेहरों को मौका

Publish: Jul 02, 2020, 11:54 PM IST

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज सुबह हो गया है। राजभवन में राज्‍यपाल आनंदी बेन पटले ने 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री को शपथ दिलाई। बीजेपी के आठ बार के विधायक गोपाल भार्गव ने सबसे पहले शपथ ली। सबसे अंत में राज्‍यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने शपथ ली। कैबिनेट में बीजेपी के 12, सिंधिया गुट के 5 और कांग्रेस छोड़कर आए 3 नेताओं को शामिल किया गया है। इन नए बनाए गए 28 मंत्रियों के साथ ही अब शिवराज मंत्रीमंडल में सदस्यों की संख्या 34 हो गई है। मंत्रिमंडल में नियमानुसार अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं।

इन्‍होंने ली शपथ

भाजपा से 7 पुराने और 9 नए मंत्री 

1. गोपाल भार्गव
2. भूपेंद्र सिंह
3. यशोधरा राजे सिंधिया
4. विजय शाह
5.जगदीश देवड़ा
6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
7. विश्वास सारंग
8. प्रेम सिंह पटेल
9. इंदर सिंह परमार
10. उषा ठाकुर
11. ओम प्रकाश सकलेचा
12. भारत सिंह कुशवाह
13. रामकिशोर कांवरे
14. मोहन यादव
15. अरविंद भदौरिया
16. राम खिलावन पटेल

सिंधिया खेमे से 9 नेता बने मंत्री

1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
2. प्रभुराम चौधरी
3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
4. इमरती देवी
5. राजवर्धन सिंह
6. ओपीएस भदौरिया
7. गिर्राज दंडोतिया
8. सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
9. बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से भाजपा में आए 3 नेता बनेमंत्री

1. हरदीप सिंह डंग
2. बिसाहूलाल सिंह
3. एंदल सिंह कंसाना
 

राजभवन के सांदी‍पनी हॉल में चल रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल, भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया आदि मौजूद हैं।