मध्य प्रदेश के प्रमुख अख़बारों की विवेचना, देखिए सिर्फ़ हम समवेत पर

Updated: Aug 06, 2021, 02:55 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

भाजपा विधायक ने कहा- बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार


मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि का कहर है।ग्वालियर- चंबल की बाढ़ से लोग नदियों को अलग बेहाल हैं। इस बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाढ़ का ठीकरा कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर फोड़ दिया है। शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने में अटल बिहारी बाजपेयी ने देश में नदी जोड़ो योजना शुरू की थी, लेकिन मनमोहन सरकार ने उसे रोक दिया। इस वजह से बाढ़ और सूखे की दिवालिया हो स्थिति बन रही है। कांग्रेस ने इसे भाजपा विधायक का मानसिक दिवालियापन कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले दो मंत्री महंगाई के लिए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को दोषी बता चुके हैं।


महिला नेता को कांग्रेस से टिकट चाहिए तो तैयारी बताओ

प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. अर्चना जायसवाल ने संगठन की समीक्षा का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को उपचुनाव वाले जिलों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जो महिला कार्यकर्ता काम नहीं करेंगी, वो पद पर नहीं रहेंगी। जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी। उपचुनाव लड़ने की इच्छुक पदाधिकारियों को मतदान केंद्र स्तर तक की गई अपनी तैयारी बतानी होगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

दिल्ली में मिले कमलनाथ और अरुण यादव

खंडवा लोकसभा सीट पर जल्दी ही कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अरुण यादव को गुरुवार को दिल्ली बुलाया। दोनों के बीच दोपहर में करीब एक घंटे तक खंडवा लोकसभा उप चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। नाथ से मिलने के बाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद विवेक तन्खा से भी मिले। यादव शुक्रवार शाम को दोबारा कमलनाथ से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद खंडवा से प्रत्याशी के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी।