BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, 131 करोड़ रुपए कैश प्राइज का ऐलान

अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को धूल चटाकर भारत लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना। इस खिताबी जीत के बाद BCCI ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के बंपर इनाम का ऐलान किया है।

Publish: Mar 10, 2026, 02:04 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट के इतिहास में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन गई।

बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत में अपनी ताकत साबित की है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेगी।

यह भी पढ़ें:T20 World Cup: तीसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा

यह इनामी राशि 2024 में घोषित पुरस्कार से भी ज्यादा है। जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इस बार यह राशि 6 करोड़ रुपये बढ़ाकर 131 करोड़ कर दी गई है। बोर्ड का कहना है कि 2026 की टीम ने न केवल ट्रॉफी जीती है बल्कि लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर एक नई मिसाल भी कायम की है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यह अब तक खेले गए किसी भी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे आक्रामक पारियों में से एक था। टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा था।

यह भी पढ़ें:कूनो में गूंजी किलकारियां, मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या 50 पार

ओपनर संजू सैमसन इस पूरे टूर्नामेंट में भारत के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे। उन्होंने नॉकआउट चरण में लगातार तीसरी बार 80 से अधिक रन की पारी खेली और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने फाइनल समेत पूरे अभियान में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला खिताब जीता था और 2024 में वेस्टइंडीज में दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2026 की जीत के साथ भारत के खाते में अब तीन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं। जबकि, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत पाए हैं।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में बेकाबू DTC बस का कहर, राहगीरों को रौंदती हुई निकली, दो की मौत

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तीन साल बाद उसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय टीम ने उस दर्दनाक हार की यादों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत का यह खिताब पिछले कुछ सालों में आईसीसी टूर्नामेंटों में देश के मजबूत प्रदर्शन की कड़ी का हिस्सा है। 2024 में पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं,  2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। जबकि, भारतीय महिला टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके अलावा जूनियर स्तर पर भी भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

यह भी पढ़ें:MP में मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, दिन में तपन और ठंडी रात बढ़ा रहे सर्दी-जुकाम के मरीज